मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है
बिहार सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। सरकार की अलग-अलग योजना के तहत बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक का ख्याल रखा जा रहा है। बालिकाओं के लिए भी ढेर सारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिसके तहत उन्हें भी लाभांवित किया जा रहा है। बिहार सरकार ने इस कड़ी में कन्या उत्थान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जहां लड़कियों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, वहीं उनकी सेहत का ख्याल भी रखा जा रहा है। उन्हें कुपोषण से बचाने के लिए बजट में करोड़ों रुपये का इंतजाम किया गया है। इस आर्टिकल में कन्या उत्थान योजना के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। योजना के लिए पात्रता और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में भी बताया जाएगा। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आर्टिकल पर बने रहें।
Kanya Utthan योजना के लिए पात्रता
- बिहार सरकार ने कन्या उत्थान योजना के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी लागू की हैं। बालिकओं को नियम का पालन करना होगा।
- कन्या उत्थान योजना का लाभ फिलहाल वही बालिकाएं हासिल कर सकती हैं, जो मूल रूप से बिहार राज्य की निवासी हैं।
- दूसरे प्रदेश के निवासियों को इस योजना का लाभ किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगा। सरकार ने गाइडलाइंस जारी की है।
- योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों को ही मिल सकता है। इसके लिए आय प्रमाणपत्र दिखाना होगा।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तहत 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी छात्राओं को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- योजना के तहत कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी कर चुकी बालिकाओं को सरकार की तरफ से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की करीब डेढ़ करोड़ लड़कियों को लाभाविंत करने की तैयारी है।
कन्या उत्थान योजना हेतु कॉलेज से होगा छात्राओं का चयन
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्राओं को भी लाभ पहुंचाया जाएगा। सरकारी नुमाइंदों के मुताबिक पटना जैसे बड़े विश्वविद्यालय में करीब तीन हजार छात्राओं को इस योजना का सीधे लाभ मिल सकता है। इसी तरह छोटे विश्वविद्यालय और कॉलेजों में भी बड़ी संख्या में छात्राओं को इस योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की कोशिश यही है कि छात्राओं के साथ आम लड़कियों को भी इस योजना से जोड़ा जाए।
Kanya Utthan के तहत कब और कितने पैसे मिलेंगे
- बच्ची के जन्म पर 2000 रुपये प्रदान किए जाएंगे
- एक साल पूरे होने पर 1000 रुपये दिए जाएंगे
- टीकाकरण होने के बाद 2000 रुपये की व्यवस्था
- सैनेटरी नैपकिन के लिए 3000 रुपये का इंतजाम
- कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी करने पर 10,000 रुपये
- ग्रेजुएट होने पर 25,000 रुपये दिए जाएंगे
Mukhyamantri Kanya Utthan योजना के फायदे
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के कई फायदे हैं
- वजन में गिरावट और कुपोषण को खत्म करना
- महिला और पुरुष के अंतर को कम करना
- बालिका शिशु दर को खत्म करना
- युवतियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना
- आगे की पढ़ाई जारी रखना आसान हो जाएगा
- छात्राओं को सहायता राशि प्रदान की जाएगी
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar Online Registration की प्रक्रिया
- बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए बिहार सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट edudbt.bih.nic.in पर विजिट करना होगा।
- ऑफीशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको इस योजना से जुड़ा लिंक दिख जाएगा, जिसपर क्लिक करना होगा।
- लिंक को ओपन करने के बाद एप्लीकेशन फार्म ओपन हो जाएगा। ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। फार्म पर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें
फॉर्म भरने के समय इन दस्तावेजों को अपलोड करें
- फार्म पर नाम, माता-पिता का नाम, कॉलेज या स्कूल का नाम लिखना होगा। मोबाइल और बैंक अकाउंट नंबर भी लिखना होगा।
- जन्म स्थान, जन्मतिथि, गांव, तहसील, जिला और प्रदेश का नाम भी लिखना होगा। घर का स्थायी या स्थायी पता भी लिखें।
- फार्म को अच्छी तरह भरने के बाद उसकी जांच कर सकते हैं। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर फार्म सबमिट नहीं होगा।
- सभी जरूरी दस्तावेजों को फार्म के साथ अटैच कर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- वोटर आई कार्ड
- आधार कार्ड की कॉपी
- आय प्रमाणपत्र
- बिहार का बोनाफाइड
- मूल निवासी प्रमाणपत्र
- अंक और प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार कन्या उत्थान योजना का मकसद राज्य की लड़कियों को मजबूत बनाना है। शिक्षा और स्वास्थ्य के एतबार से उन्हें इतना मजबूत बनाना है कि वे बदलते जमाने के साथ कदमताल कर सकें। सरकार का मानना है कि वजीफा मिलने की वजह से लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी। यूपीएससी, एसएससी आदि परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए भी वे इन पैसों का इस्तेमाल कर सकती हैं।