राजस्थान सरकार स्कूलों पर ध्यान दे रही है। स्कूलों में पढ़ाई के माहौल को बेहतर करने के साथ ढांचे को भी बदला जा रहा है। सरकारी स्कूलों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों के छात्रों के साथ कदमताल कर सकें, इसके लिए नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सरकार ने ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना शुरू की है। लोग इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों की मदद कर सकते हैं। उन्हें बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। इस आर्टिकल में ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहें।

ज्ञान संकल्प योजना का मतलब

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना का मकसद राज्य के स्कूलों को बेहतर बनाना है। पढ़ाई का माहौल बेहतर करने के साथ माडर्न एजूकेशन को बढ़ावा देना है। सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्मार्ट बनाना है, ताकि बदलते जमाने के साथ वे खुद को एडजेस्ट कर सकें। इस योजना के तहत स्कूलों में ढांचागत बदलाव किया जाएगा, ताकि आम लोगों का रुझान प्राइवेट स्कूलों के प्रति कम हो।

ज्ञान संकल्प पोर्टल के लाभ

  • राजस्थान ज्ञान पोर्टल योजना के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों को नए सिरे से विकसित किया जाएगा।
  • स्कूली बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उनकी शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का ख्याल भी रखा जाएगा।
  • सरकारी स्कूलों को गोल लिया जा सकता है। स्कूलों में नए प्रोजेक्ट शुरू किए जा सकते हैं, जिनसे पढ़ाई व्यवस्था बेहतर हो सके।

GYAN SANKALP PORTAL के तहत डोनेशन दे सकते हैं

  • राज्य के स्कूलों में पहले से चल रहे किसी भी प्रोजेक्ट को आर्थिक रूप से सपोर्ट भी किया जा सकता है।
  • स्कूलों में एजूकेशनल सिस्टम को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री विद्याधन कोष में सहयोग किया जा सकता है।
  • स्कूलों के लिए डोनेशन दिया जा सकता है। ऐसा करने की वजह से कर में कई तरह की छूट प्रदान की जा सकती है।

फॉरेन सोर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं

योजना को लेकर सरकार के साथ जोड़ने के लिए कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आर्टिकल 80 के तहत आयकर में कई तरह की छूट का प्रावधान तो किया गया ही है, फॉरेन सोर्स के जरिए भी आर्थिक मदद दी जा सकती है। इसके लिए फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेग्युलेशन ऐक्ट बनाया गया है। विदेशी सोर्स के जरिए स्कूलों को दान करने के इच्छुक दानदाताओं के दस्तावेजों की कार्रवाई सरकारी पूरी करेगी।

राजस्थान ज्ञान संकल्प सहायता के लिए क्या करें

अगर आप राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए मदद करना चाहते हैं तो आप सरकारी की ऑफीशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ई-मेल और कांटैक्ट नंबर के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है। संपर्क के लिए 9001739911 पर कॉल कर सकते हैं। इसी तरह ऑफीशियल वेबसाइट [email protected] पर विजिट कर स्कूलों को आर्थिक मदद दे सकते हैं।

Gyan Sankalp Portal Online Registration करने की प्रक्रिया

  • ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके लिए ऑफीशियल वेबसाइट gyansankalp.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको होम पेज पर रजिस्टर और लॉगइन का आप्शन दिखेगा, जिसपर क्लिक कर सकते हैं।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फार्म ओपन हो जाएगा। फार्म पर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • फार्म भरने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

ज्ञान संकल्प प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं

ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के साथ जोड़कर शुरू किया गया है। भामाशाह और उद्योग से जुड़े संपन्न लोग इस योजना के तहत स्कूलों को मदद दे सकते हैं। उनके लिए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। अगर कोई प्रोजेक्ट पहले से चल रहा है तो उसे आगे बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। बच्चों को इसकी वजह से काफी फायदा मिलेगा।

राजस्थान ज्ञान संकल्प से बढ़ रही दानदाताओं की संख्या

ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना असरदार तरीके से काम कर रही है। लोग इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अलग-अलग सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत अब तक ढाई हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। पांच करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि एकत्रित की जा चुकी है। सरकार का मानना है कि क्राउंड फंडिंग बढ़ेगी। बड़ी संख्या में लोग हैं, जो इस योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं।