कोविड-19 ई पास ऑनलाइन पोर्टल अलग -अलग राज्यों के लिए
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर केंद्र के साथ प्रदेश सरकारें भी एलर्ट हो गई हैं। राज्य सरकारों ने अपने-अपने यहां ई-पास जारी करने की व्यवस्था शुरू की है, ताकि जरूरी सेवाओं को बहाल किया जा सके। ई-पास हासिल करने की व्यवस्था पूरी ऑनलाइन है, ताकि लोगों को इसके लिए घरों से बाहर न निकलने पड़े। इस आर्टिकल में ऑनलाइन ई-पास हासिल करने का तरीका बताया जा रहा है। इसमें 10 से ज्यादा राज्यों को कवर किया गया है। ई-पास से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
उत्तराखंड Covid -19 ePass Online
- प्रदेश के लोग ई-पास हासिल करने के लिए सरकार की ऑफीशियल policecitizenportal.uk.in पर विजिट कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन फार्म को भरना होगा। आवेदन पूरा हो जाएगा।
- ई-पास बनने के बाद आवेदकों की ई-मेल आईडी या फिर एसएमएस के जरिए मोबाइल पर लिंक भेजा जा सकता है।
दिल्ली Covid -19 ePass Online
- राज्य के लोग ई-पास हासिल करने के लिए दिल्ली सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट epass.jantasamvad.org पर विजिट करना होगा।
- आवेदक इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके ई-पास विकल्प को चुनकर पूरी जानकारी दर्ज कर फार्म को भरना होगा।
मध्य प्रदेश MP ePass Online
- राज्य के लोग लॉकडाउन ई-पास के लिए मध्य प्रदेश सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट mapit.gov.in/covid-19/ पर विजिट कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद ई-पास लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां एक एप्लीकेशन फार्म भरने को कहा जाएगा।
- फार्म पर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें। अपना नाम लिखें। ई-मेल आईडी, मोबाइल और आधार नंबर भी लिखना होगा।
- फार्म पर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें। आवेदन पूरा हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश UP ePass Online
- यूपी में ई-पास हासिल करने के लिए आवेदकों को “164.100.68.164/UPePass2/” पर विजिट करना होगा।
- जरूरतमंद इसके बाद लॉकडाउन ई-पास हासिल करने के लिए जारी दिशा-निर्देश के तहत आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान Covid -19 ePass Online
- प्रदेश के लोग ई-पास हासिल करने के लिए राजस्थान पुलिस ऐप (RajCop Citizen) को यूज कर सकते हैं।
- राज्य के लोग इसके बाद मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन ई-पास हासिल कर सकते हैं। उन्हें बताए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करना होगा।
हरियाणा ई पास ऑनलाइन
- राज्य के लोग लॉकडाउन ई-पास हासिल करने के लिए covidssharyana.in पर विजिट कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म के जरिए ई-पास को हासिल किया जा सकता है।
झारखंड Jharkhand ePass Online
- झारखंड सरकार ने ई-पास के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर सर्च कर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
- गूगल प्ले स्टोर पर सर्च ऑप्शन पर जाकर Pragyaam विकल्प पर सर्च कर सकते हैं। इसके बाद सर्च रिजल्ट में Grid by Pragyaam दिखाई देगा।
- आवेदक इस ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। ऐप को ओपन कर झारखंड ई-पास पर क्लिक करना होगा।
- झारखंड ई-पास पर क्लिक करने के बाद आवेदक द्वारा लॉगइन डिटेल भरकर ऐप में लॉगइन किया जा सकता है।
- ओटीपी जनरेट होने के बाद एसएमएस के जरिए पास का लिंक भेजा जाएगा। लिंक के जरिए पास को हासिल किया जा सकता है।
चंडीगढ़ ई पास ऑनलाइन
- चंडीगढ़ के लोग लॉकडाउन ई-पास के लिए सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट admser.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद लोगों को यहां एप्लीकेशन फार्म भरना होगा। सभी जरूरी निर्देशों को पूरा करने के बाद ई-पास जारी किया जाएगा।
बिहार Bihar ePass Lockdown
- प्रदेश के लोग कोविड-19 ई-पास के लिए सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद सरकारी की ओर से जारी गाइडलाइंस पर अमल करते हुए आवेदन करना होगा।
हिमाचल प्रदेश ePass Lockdown
- प्रदेश के लोगों को लॉकडाउन ई-पास के लिए राज्य सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट covidepass.hp.gov.in पर विजिट करना होगा।
- ई-पास हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। जांच के बाद पास जारी कर दिया जाएगा।
आंध्र प्रदेश Covid -19 ePass Online
- राज्य के लोगों को ई-पास के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट gramawardsachivalayam.ap.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आवेदकों को एप्लीकेशन फार्म भरना होगा। फार्म पर आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- फार्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा। इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। आवेदन पूरा हो जाएगा।
- ई-पास जारी करने के लिए जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ई-मेल पर पास की कॉपी को भेजा जा सकता है।
केरल ePass Lockdown
- राज्य के लोगों को ई-पास के लिए सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट pass.bsafe.kerala.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद एप्लीकेशन फार्म भरना होगा। फार्म पर आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- ई-पास बनने के बाद आवेदकों के ई-मेल आईडी पर इसे भेजा सकता है। मोबाइल पर एसएमएस के जरिए इसका लिंक भी भेजा सकता है।
जरूरी सेवाओं के लिए छूट
ई-पास जारी करने का मकसद लोगों को जरूरी सेवाएं मुहैया कराना है। चूंकि लॉकडाउन की मियाद बढ़ती जा रही है, इसलिए लोगों को मेडिसिन से लेकर राशन तक के लिए घर से बाहर आना पड़ रहा है। राज्यों ने इसका ख्याल रखते हुए ई-पास जारी करने की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। स्थानीय अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही ई-पास जारी किया जा रहा है। कार्ड पर टाइम और समय सीमा, दोनों का जिक्र किया गया है।