कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स
कोरोना वायरस की वजह से जिंदगी थम गई है। हजारों लोग मौत के काल में समा चुके हैं। लाखों लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। जो बचे हैं, वे घरों में कैद हो गए हैं। आज हर इंसान की एक चाहत है, जिसका नाम जिंदगी है। मौत से बचने और जिंदगी की दुआ कर रहे हैं। इस वायरस से कौन बचेगा यह तो कोई नहीं जानता है, लेकिन बचाव के कुछ तरीके हैं, जिनका इस्तेमाल कर बचने की कोशिश की जा सकती है। इस आर्टिकल में इससे जुड़े Coronavirus Tips तमाम पहलुओं को साझा किया जा रहा है। उम्मीद है कि आप भी डॉक्टरों के इस सुझाव पर अमल करेंगे।
1.घर पर रहिए
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अभी तक वैक्सीन नहीं बनाई जा सकी है। इसके लिए किसी तरह की दवा नहीं है। बचाव ही उपाय है। अगर आप कोरोना वायरस से सुरक्षित रहना चाहते हैं तो घर पर रहिए। किसी अंजान व्यक्ति को घर में न घुसने दें। सब्जी, फल और दूध वालों को भी घर के बाहर ही रुकने को कहिए। अगर ऊपर के हिस्से में रहते हैं तो थैला लटकाकर सामान लीजिए। नीचे के हिस्स में रहते हैं तो कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर सामान खरीदिए। रिश्तेदारों और नातेदारों से भी दूरी बनाकर रखिए। उन्हें समझाइए कि कोरोना वायरस से निजात मिलने के बाद घरों पर आना-जाना होगा।
2. संपर्क में आने से बचें
कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि लोग एक दूसरे के संपर्क में न आएं। माना जा रहा है कि यह बीमारी मैन टू मैन फैल रही है। एक आदमी से निकलकर दूसरे आदमी को अपनी जद में ले रही है। बॉडी के टच होने, खांसी, झींक, जमहाई, डकार के जरिए एक दूसरे में ट्रांसफर हो रही है। इसलिए किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। खासकर उन लोगों से जो सफर करके लौटे हैं। उन लोगों से भी बचने की जरूरत है, जो सफर से लौटने वालों के साथ रह रहे हैं।
3. हाथों को बार-बार धोएं
कोरोना वायरस कहीं पर भी हो सकता है। दरवाजे, खिड़की, कपड़े, स्विच बोर्ड, आयरन, वुड, दीवार पर भी हो सकता है। लोग इन चीजों को छूते रहते हैं। छूने के कारण वायरस उन तक पहुंच सकता है। लिहाजा किसी भी चीज को छूने से बचें। चूंकि यह इतना आसान नहीं है, इसलिए बार-बार हाथों को धोने की आदत डालें। घर में काम करने, कपड़े बदलने, बाहर से आने के बाद हाथों को फौरन धोएं। अगर सेनिटाइजर है तो अच्छी बात ह। नहीं है तो हैंड वाश का इस्तेमाल कर सकते हैं। साबुन से अच्छी तरह धोने से भी काम चल जाता है। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
4. कफ को कवर करें
चूंकि कोरोना वायरस छूने से ज्यादा छींकने, खांसने और जम्हाई के जरिए तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है, इसलिए इन चीजों को कवर करने की जरूरत है। घर के अंदर हैं तो छींकते और खांसते समय मुंह पर हाथ रख लें। बेहतर है कि रुमाल का इस्तेमाल करें। इससे भी ज्यादा बेहतर यह है कि इस दौरान खुली जगहों पर चले जाएं। खिड़की और दरवाजे के बाहर जाकर छींक और खांस सकते हैं। मास्क पहनकर घर से बाहर जाएं। छींक और खांसी के समय दूसरे लोग इससे बच सकेंगे।
5. बीमार हैं तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें
जरूरी नहीं है कि सभी तरह की खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सांस में तकलीफ का संबंध कोरोना वायरस से हो। दूसरी वजहों और मौसम में बदलाव के कारण भी इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अगर इस तरह की चीजें आपको परेशान कर रही हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनपर फोन किए जा सकते हैं। मुनासिब दवा के इस्तेमाल पर इन चीजों से ठीक हुआ जा सकता है।
लक्षण समझ में आने पर क्या करें
- अगर आपको लग रहा है कि आपके अंदर जो सिमटम हैं, वह कोरोना वायरस से मिलते-जुलते हैं तो तुरंत आइसोलेट हो जाइए।
- आइसोलेट होने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह पर काम करें।
टेंडेंसी पर क्या करें
- बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें सर्दी, जुकाम, खांसी रहती ही है। इस स्थिति में लोगों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। खरीदारी करने से बचें।
- मजबूरी पर बाहर निकलना है तो मास्क लगाएं। एटीएम, किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजें छूने पर तुरंत हाथों को धाएं। सेनिटाइजर रखें।
- परिवार के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। बच्चों से दूर रहें। बाहर के किसी भी व्यक्ति से संपर्क न करें।
सेनिटाइज करने के बाद छूने से बचें
- एक बार अगर हाथों को सेनिटाइज कर लिया है तो यह उस वक्त तक काम करेगा, जब तक आप किसी चीज को टच नहीं कर लेते हैं।
- किसी भी चीज को छूने के बाद सेनिटाइजर बेअसर हो जाता है। आपको चाहिए कि तुरंत हाथ धोएं या फिर दोबारा सेनिटाइज करें।
सब्जी और खाद्य सामग्री छूने पर क्या करें
- कोरोना वायरस चीजों पर ही काम करता है। इसलिए कच्ची सब्जी, फल या दूसरे किसी भी खाद्य सामग्री पर हो सकता है।
- अगर आपने सब्जी वगैरह को छू लिया है तो फिर हाथों को तुरंत सेनिटाइज करना जरूरी है। हैंडवाश और साबुन से भी हाथों को धो सकते हैं।
- इसी तरह किसी भी सतह को टच न करें। जमीन, छत, खिड़की, पंखा आदि चीजों को छूने से बचें। हाथों को धोते रहें।
गर्म चीजों का असर
- कोरोना वायरस ब्वायल यानी पकी हुई चीजों पर असर नहीं करता है। इसलिए खाने वगैरह को फ्रिज में न रखें।
- ताजा खाना खाएं। खाने को गर्म कर सकते हैं। गर्म पानी पीएं। खाने और पीने के बर्तन को अच्छी तरह से धोएं।
- गर्म पानी से धोना और अच्छा हो सकता है। एसी का इस्तेमाल न करें। फलों और ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। आइस्क्रीम वगैरह से भी परहेज करें।