आयुष्मान भारत योजना | Ayushman Bharat Yojana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों की सेहत का ख्याल भी है। वह जानते हैं कि स्वास्थ्य जीवन ही बेहतर जीवन है। यही वजह है कि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत उन लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्हें इजाज के साथ दवाईयां भी मुहैया कराई जा रही हैं। इसके लिए देशभर के छोटे-बड़े अस्पतालों का चयन किया गया है। निजी हॉस्पिटल को भी इसके दायरे में रखा गया है, ताकि लोग किसी भी सूरत में इजाज से वंचित न हो सकें। इस आर्टिकल में आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। योजना के सभी जरूरी पहलुओं को साझा किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) कब हुई शुरुआत
आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 14 अप्रैल, 2018 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2018 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि के मौके पर इस योजना को पूरे देशभर में लागू करने का एलान किया था। आयुष्मान भारत योजना लगभग सभी प्रदेशों में लागू है। लोग बड़ी संख्या में इसका फायदा हासिल कर रहे हैं।
Ayushman Bharat Yojana Card
आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में करीब 12 करोड़ लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2020 तक का है। सरकार का दावा है कि भारत में 70 लाख से ज्यादा लोग आयुष्मान योजना के तहत इलाज करवा चुके हैं। इसमें सभी प्रदेशों के मरीज शामिल हैं। मरीजों को मेडिसिन भी दी जा रही है। अगले पांच साल में लाभार्थियों की संख्या और बढ़ेगी, जिसके लिए दूसरे जरूरी इंतजामात किए जा रहे हैं।
PMJAY Insurance Amount
आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है। इसमें केंद्र और राज्यों के अधीन ज्यादातर राष्ट्रीय, प्रदेशीय, मंडलीय और जिला स्तरीय अस्पताल शामिल हैं। निजी अस्पतालों को भी बड़ी संख्या में शामिल किया जा रहा है। अस्पतालों को हिदायत दी गई है कि वे इलाज में किसी तरह की हीलाहवाली न बरतें। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
PMJAY Covered Diseases List
आयुष्मान भारत योजना की सूची में साधारण और असाधारण, दोनों तरह की बीमारियों को शामिल किया गया है। महिलाओं और बच्चों को भी ध्यान में रखा गया है। मैटरनल हेल्थ डिलेवरी की सुविधा, नवजात और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और किशोर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। किसी भी तरह के इनफेक्शन, कांट्रासेप्टिव सुविधा के साथ आंख, कान, गले आदि से संबंधित बीमारियों को शामिल किया गया है। ओल्ड एज में होने वाली बीमारियों के इलाज की सुविधा भी मिलेगी।
आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑपरेशन की सुविधा
योजना में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा के साथ ऑपरेशन को भी शामिल किया गया है। ऐसे रोग, जिसमें ऑपरेशन संभव है और बिना ऑपरेशन के इलाज की गुंजाइश कम है तो खर्च को ध्यान में रखा जाएगा। अगर ऑपरेशन पर होने वाले खर्च की रकम पांच लाख रुपये से कम है तो इलाज पूरा किया जाएगा। ज्यादा रकम खर्च होने की संभावना पर अस्पताल प्रशासन अपने विवेक पर काम कर सकते हैं। इसी तरह इलाज के लिए सभी तरह की जरूरी जांच भी कराई जा सकती है। इसमें एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, डिजिटल अल्ट्रासाउंड आदि को शामिल किया गया है।
Ayushman Bharat PMJAY Centre (By State)
आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के लिए देशभर में सेंटर बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में 1450 सेंटर का निर्माण किया गया है। गुजरात में 1185, छत्तीसगढ़ में 1000, हरियाणा में 255, मध्य प्रदेश में 700, पंजाब में 800, बिहार में 643, राजस्थान में 505, झारखंड में 646 सेंटरों का निर्माण किया गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, असम और बंगाल आदि प्रदेशों में भी बड़ी संख्या में सेंटर बनाए गए हैं। यहां इलाज की सुविधा के साथ दवाइयां भी प्रदान की जा रही है।
बीपीएल कार्ड धारकों को तरजीह
आयुष्मान भारत योजना का लाभ आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगा। आरक्षित वर्ग के लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है। इलाज की सुविधा पूरी तरह से कैशलेस है। मरीज अस्पताल पहुंचकर कार्ड दिखाएंगे और उनका इलाज शुरू हो जाएगा। अस्पताल प्रशासन संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क कर इलाज शुरू कर देगी।
ग्रामीणों को ज्यादा फायदा
आयुष्मान भारत योजना का लाभ हासिल करने वालों में ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बड़ी संख्या में शामिल हैं। अब तक करीब 8.50 करोड़ लोग इसमें शामिल हो चुके हैं। शहरी इलाकों में रहने वालों की संख्या करीब ढाई करोड़ है, जो अब तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि इस योजना के तहत करीब 50 करोड़ लोगों को लाभांवित किया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में अस्पतालों का चयन किया गया है।
pmjay.gov.in पर आयुष्मान भारत योजना सूची कैसे देखे
आयुष्मान भारत योजना की सूची तैयार की गई है। सूची में नाम देखने के लिए लोग केंद्र सरकार की ऑफीशियल वेबसाइट pmjay.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। होम पेज पर मौजूद बाक्स में मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी नंबर इंटर करते ही सूची स्क्रीन पर आ जाएगी। लोग PMJAY Helpline Number 14555 पर फोन करके भी अपने नाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी समय फोन किया जा सकता है।